सेवा में साथ दें
Volunteer with us
हफ़्ते में दो घंटे दीजिए — किसी बच्चे को पढ़ाइए, एक गली साफ़ कीजिए, या किसी बुज़ुर्ग का फ़ॉर्म भरवाइए। हर हाथ मायने रखता है।
पढ़ाएँ · Teach
शाम की कक्षाओं को आपकी ज़रूरत है
हमारा शिक्षा केंद्र हफ़्ते में छह शाम कक्षा 3 से 10 तक के 120+ बच्चों के लिए चलता है।
- हफ़्ते में दो घंटे काफ़ी हैं
- गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान के शिक्षकों की सबसे ज़्यादा ज़रूरत
- कॉलेज के विद्यार्थियों का स्वागत
रविवार · Sunday drives
हमारे साथ एक गली साफ़ कीजिए
हर रविवार सुबह 7 बजे। दस्ताने और थैले हम देंगे — बस आप आ जाइए।
कैसे जुड़ें · How to join
बस एक संदेश भेजें
व्हाट्सऐप पर अपने नाम, इलाक़े और आप किस काम में मदद करना चाहते हैं, उसके साथ “Volunteer” लिखकर भेजें। टीम आपको अगले अभियान या कक्षा से जोड़ देगी।